फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्राम कक्ष से लखनऊ के यात्री का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्राम कक्ष से लखनऊ के यात्री का बैग चोरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लखनऊ से मैहर देवी दर्शन कर चित्रकूट घूमने के लिए रेलवे स्टेशन पर उतरे व्यापारी परिवार का एक बैग चोरों ने पार कर दिया। परेशान परिजन घंटों तक इधर उधर ढूंढते रहे जीआरपी की मदद भी मांगी लेकिन काफी देर तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिजनों के अनुसार बैग में नगदी व कुछ जेवरात मोबाइल थे।
विज्ञापन

लखनऊ के दहियागंज के बेगमगंज मोहल्ला निवासी व्यापारी राजकुमार पुत्र बाबूलाल ने बताया कि बुधवार को वह पत्नी व अपने दोनों पुत्रों के साथ चित्रकूट एक्सप्रेस से मैहर देवी दर्शन करने गए थे। इसी ट्रेन से जब वह चित्रकूट पहुंचे तो यहां भी मंदिर के दर्शन करने के लिए उतर गए। देर रात को प्लेटफार्म पर एक टीटीई मिले तो उनसे रेलवे के किराए के कमरे दिलाने में मदद को कहा। इस पर टीटीई ने उन्हें विश्रामकक्ष में ठहराकर कहा कि वह अधिकारियों से पूछकर प्रयास करता है। इसके बाद वह नहीं लौटे। इस बीच वह विश्राम कक्ष में चद़्दर बिछाकर परिवार के साथ इंतजार करने लगे और अचानक सभी लोगों को नींद आ गई। कुछ देर बाद नींद खुलते ही देखा तो पत्नी का बैग गायब था। कई घंटे तक जीआरपी व रेल कर्मचारियों से बातचीत कर मदद करने को कहा। पीड़ित परिजनो ंने आरोप लगाया कि किसी ने मदद नहीं की। किसी तरह दोपहर को जीआरपी प्रभारी ब्रजभान ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद परिजन ट्रेन से बाया कानपुर लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें