अमर उजाला ब्यूरो
मौरावां (उन्नाव)। घर से शौच के लिए निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कन्नौज के थाना बिंसिया के पोहपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (30) पुत्र पतिराम बीते चार माह से मौरावां कसबे के लक्ष्मीपुरवा निवासी मामा रामबाबू के साथ रह रहा था। रविवार सुबह मौरावां- बछरावां मार्ग पर सड़क किनारे बने गड्ढ़े में उसका शव नगभन अवस्था में पड़ा मिला। मामा रामबाबू के अनुसार रविवार सुबह प्रदीप घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों के अनुसार प्रदीप को मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
ऐसे में उन्होंने आशंका जताई है कि वह दौरा पड़ने पर गड्ढे में गिर गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मोहम्मद अशरफ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
उन्नाव में पड़ा मिला युवक का शव
चार महीने से रिश्तेदारी में रह रहा था पोहपुर का प्रदीप