फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के पास सूखे पड़े रजबहे में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहां मौजूद चरवाहों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को रजबहे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखकर छानबीन शुरू कर दी। देर शाम तक उसकी शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी भेजा गया है। वहीं, लोगों ने शव की हालत देख हत्या का शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


रूरा थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के पास शनिवार की सुबह सुनसान इलाके में चरवाहों ने सूखे पड़े बंबे में एक महिला का शव देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को बंबे में निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा। महिला का सिर पूरी तरह से खून से सना हुआ था। साथ ही महिला के शव का ऊपरी हिस्सा कपड़े से ढका हुआ था व नीचे का कुछ हिस्सा एक कपड़े के टुकड़े से ढका हुआ था। महिला के चेहरे व सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। ग्रामीण उसके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। इसके अलावा महिला के शरीर के निचले हिस्से में साड़ी का टुकड़ा मिला है। जो दुष्कर्म की आशंका को भी बयां करा रहा है।
महिला सफेद शर्ट व लाल साड़ी का टुकड़ा लपेटे हुई थी। पुलिस ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक महिला के शव के मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस महिला को विक्षिप्त बताकर गांव में कई बार टहलते देखे जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रूरा, आलोक सिंह ने कहा कि महिला का शव करीब एक दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव को मोर्चुरी भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें