फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट को लेकर हुए झगड़े में युवक को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद में बक्सर के एक युवक को यात्रियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद झींझक स्टेशन पर उतार कर साथियों के साथ दोबारा डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मामले में जीआरपी ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है। वहीं घायल को निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन



बिहार के बक्सर निवासी राकेश चौधरी दिल्ली से बिहार जाने के लिए तूफान एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार था। वहीं थाना रसूलाबाद के मनकी गांव के योगेंद्र भी बल्लभगढ़ से घर जाने के लिए इसी ट्रेन में सफर कर रहा था। भीड़ होने की वजह से ट्रेन की जनरल कोच खचाखच भरी थी। आगरा स्टेशन के पास दोनों में सीट को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते योगेंद्र ने राकेश के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और सीट से उठाकर स्वयं बैठ गया।

रविवार की शाम 5:10 बजे ट्रेन झींझक स्टेशन पर पहुंची, उसी दौरान योगेंद्र ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे ट्रेन से नीचे उतार लिया और डंडों से जमकर पिटाई की। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने योगेंद्र व उसके साथी कन्हैया, शिवम, भूरा, गुरू सिंह को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल को निजी अस्पताल ले गए। उपचार के बाद पीड़ित व आरोपियों को कानपुर सेंट्रल ले जाया गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी झींझक जीआरपी उपेंद्र कुमार ने बताया कि घायल का उपचार कराया गया है। साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई के लिए सेंट्रल भेजा गया है।
विज्ञापन



ट्रेन में सीट के विवाद में युवक को डंडों से पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें