फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बरसाए पत्थर, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। किदवईनगर में शनिवार रात काफी संख्या में लोगों ने रजाई गद्दा बनाने वाले एक व्यक्ति के घर पर धावा बोल दिया। भीड़ ने पथराव कर एक बाइक क्षतिग्रस्त दी और गर्भवती महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। पथराव के दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना का कारण बच्चों का विवाद बताया जा रहा है। बनभूलपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किदवईनगर निवासी रजा हुसैन उर्फ राजा सोफा और गद्दा बनाने का कार्य करते हैं। रजा ने बताया कि वह किसी काम से भवाली गए थे। इस बीच घर के सामने महिलाएं और बच्चे शोर मचा रहे थे। उसकी पत्नी हसीना बेगम ने बच्चों को डांटा तो पड़ोसी महिलाओं से उसकी कहासुनी हो गई। रात में जब वह भवाली से लौटे तो लाइन नंबर 9 निवासी मोहम्मद इकराम उनके घर हालचाल जानने आए। इस बीच सुबह विवाद करने वाली महिलाओं के परिजनों ने उनके घर आकर मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे रजा हुसैन के हाथ मेें, पत्नी हसीना और उसकी गर्भवती बहू सिजरा को चोट लग गई। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हुआ। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने इकराम की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ लोगों ने पथराव भी किया। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से खिसक लिए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि दूसरे पक्ष ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों का बयान लेने के बाद जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


बच्चों के विवाद में बरसाए पत्थर, तोड़फोड़
दिन में हुई कहासुनी, रात में घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें