फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने झोंका फायर, भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। क्षेत्र के मलगांव से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की खनिज पाइप लाइन से कुछ लोग चोरी का प्रयास कर रहे थे। मामले की जानकारी के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उनपर फायर झोंक दिया। जिससे वह मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामले में सुपरवाइजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना रसूलाबाद के मलगांव से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइप लाइन निकली है। कंपनी ने सुरक्षा को लेकर गार्ड तैनात कर रखे हैं। एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर ने बताया कि यह पाइप लाइन रेवाड़ी से कानपुर को गई है। सात अप्रैल की रात गनमैन प्रहलाद सिंह, कमलेश सिंह व रामजी यादव के साथ गश्त कर रहे थे। उसी दौरान करीब चार से पांच लोग संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पूछे जाने पर वह भागने लगे। सुरक्षाकर्मी ने तीन राउंड फायर कर दिए, जिसके बाद वह मौके से भाग गए। पास जाकर देखा तो वहां एक तिरपाल व 15 सीमेंट की बोरियां खाली पड़ी थीं। साथ ही पाइप लाइन के समीप तीन फीट चौड़ा व चार फिट गहरा गड्डा मिला। सुपरवाइजर ने पाइप लाइन से तेल चोरी करने की आशंका जताते हुए थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल ललित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें