फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जुलाई - पुखरायां (छठवीं फाइल):

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राजपुर। कस्बे में टेंपो स्टैंड के पास एक ग्रामीण और टेंपो चालक के बीच मारपीट हो गई। घायल हुए दोनों लोगों को पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कस्बे के टेंपो चालक आलम ने बताया कि वह भोगनीपुर से सवारियां लेकर राजपुर आ रहा था। रास्ते में जैनपुर निवासी अनिल सिंह ने अपने गांव के सामने टेंपो रोकने का प्रयास किया। उसने टेंपो नहीं रोका। जिस पर अनिल सिंह ने राजपुर में स्टैंड पर आकर मारपीट की। वहीं, अनिल सिंह का कहना है कि उसने स्टैंड पर आकर आलम से टेंपो न रोकने का कारण पूछा था। इस पर उसने मारपीट की। थाना इंचार्ज रोशन लाल ने बताया कि घायलों को पीएचसी पहुंचाकर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मारपीट में दो लोग जख्मी, क्रॉस रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें