फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने लेखपाल को दौड़ाकर पीटा.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठठिया(कन्नौज)। चकरोड पर प्रधान और उसके समर्थकों द्वारा कब्जे की शिकायत पर नापजोख करने पहुंचे लेखपाल को प्रधान और उसके समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। लेखपाल को पिटता देख उनके साथ सुरक्षा में पहुंचे सिपाहियों ने भागकर जान बचाई।

ठठिया थाना क्षेत्र के गांव रतनापुर सरैया निवासी कीर्तिमान ने तहसील दिवस में गांव के प्रधान व उनके समर्थकों पर चकरोड पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को क्षेत्रीय लेखपाल श्री कृष्ण त्रिपाठी थाने से सिपाहियों को साथ लेकर रतनापुर सरैया गांव पहुंचे थे। लेखपाल चकरोड की पैमाइश करने लगे। इसी दौरान ग्राम प्रधान बाबूराम अपने पुत्र राम कृष्ण और समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और पैमाइश का विरोध करने लगे। प्रधान और लेखपाल के बीच गाली गलौज होने लगी। मामला बढ़ने पर प्रधान और उसके समर्थकों ने लेखपाल को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लेखपाल की पिटाई देख उनकी सुरक्षा में पहुंचे सिपाही अपनी जान बचाकर फरार हो गए। गांव में लेखपाल की पिटाई की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी अजयराज वर्मा पहुंच गए। पुलिस बल को देखकर प्रधान समेत सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही तिर्वा तहसील एसडीएम राजेश यादव ने पहुंच कर घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़ित लेखपाल ने प्रधान बाबूराम समेत उनके पुत्र राम कृष्ण व उमेश, सुनील कुमार, कमलेश कुमार, अवधेश, शिवम, छिूंकू, पिंटू, कल्लू आदि लोगों के खिलाफ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- लेखपाल के साथ चकरोड की पैमाइश कराने पहुंचे सिपाहियों ने भागकर बचाई जान
- तहसील दिवस में चकरोड पर कब्जा करने की शिकायत पर गांव पहुंचे थे लेखपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें