फतेहपुर । सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहेरा सादात गांव के पश्चिम नहर पटरी पर शुक्रवार की शाम एक 70 वर्षीय वृद्धा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्धा गुलाबी रंग का सलवार सूट पहने थी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस से ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया पहनावे के हिसाब से मृतका मुस्लिम लग रही है।
40- नहर पटरी के पास जांच करती पुलिस।
वृद्धा का शव बरामद