फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत चार घायल.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

छिबरामऊ (कन्नौज)।
प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम भुलभुलियापुर में मामूली से बात पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। गालीगलौज, मारपीट के बीच दोनों ओर से ईंट-पत्थर भी चले, जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इस दौरान जहां दो युवक चाकू लगने से, वहीं दो अन्य बीच बचाव करने में घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्राम भुलभुलियापुर निवासी गौरव (21) पुत्र कोतवाल सिंह यादव का उसके पड़ोसी मुनीश उर्फ नन्हू पुत्र विनोद कुमार के बीच बच्चों की बातों को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच गालीगलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर दोनों के परिजन भी वहां आ गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


इस बीच गौरव को बचाने पहुंची उसकी चाची मंजू पत्नी शिवकुमार और चाचा इंद्रेश पुत्र रामरतन घायल हो गए। मारपीट के दौरान चाकू लगने से गौरव और दूसरे पक्ष से मुनीश उर्फ नन्हू गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ घायल कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरव और मुनीश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रेमपुर चौकी इंचार्ज गीतम सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

- लाठी-डंडों के साथ चले ईंट-पत्थर, मची भगदड़
- हालत नाजुक होने पर दो युवक जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें