बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र में खप्टिहा कलां चौकी अंतर्गत गांव में सोमवार को 15 वर्षीय किशोरी का शव घर में फंदे पर लटके मिलने के मामले में मृतका के परिजनों द्वारा पड़ोसियों पर गैंगरेप और हत्या के लगाए गए आरोपों के मद्देनजर भले ही पुलिस ने गैंगरेप और हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, लेकिन घटना के काफी चर्चित हो जाने से इस मामले में नजर लगातार रख रही है।
पैलानी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से हत्या या गैंगरेप के आरोपों की तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी एहतियात के तौर पर आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। गौरतलब है कि किशोरी का शव मंगलवार को सुबह मिला था। ब्यूरो