फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट-चोरी की बाइकों के साथ दो छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पुलिस ने लूट व चोरी की बाइकों के साथ शनिवार को हत्थे चढ़े दो आरोपियों को जेल भेजा। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चौडगरा पुल के पास संदिग्ध तीन बाइकों में सवारों को रोका तो एक युवक बाइक छोड़कर भाग निकला।

बाकी दोनों को पकड़ लिया गया। एक आरोपी जाफरगंज के अरगल गांव का निवासी रावेंद्र सिंह यादव है। वह बीएससी का छात्र है। उसका दूसरा साथी जाफरगंज के पुरंगापुर का निवासी मनीष यादव है। वह बीए का छात्र है। इनके पास कानपुर में लूटी पल्सर व अपाचे बरामद हुई हैं। तीसरी बाइक पैशन प्रो छोड़कर भागा आशीष भी अरगल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैशन बाइक बिंदकी एसबीआई के सामने से दस दिन पहले चोरी हुई थी। आरोपियाें से चोरी का सोलर पैनल भी बरामद हुआ है। पैनल बकेवर के गोपालपुर संजय तिवारी का है। पल्सर बाइक कानपुर घाटमपुर साढ़ गोपालपुर चौकी क्षेत्र के बिपिन यादव की है। पल्सर 19 सितंबर को लूटी थी। अपाचे बाइक घाटमपुर कोतवाली नरवल रोड नहर पुलिया के पास से आरोपियों ने लूटना कबूल किया है।

लूट-चोरी की बाइकों के साथ दो छात्र गिरफ्तार
एक बीएससी का छात्र तो दूसरा बीए का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें