फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अंतिम संस्कार कर रहे पति व देवर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अयाना कस्बे में पत्नी का अंतिम संस्कार कर रहे पति व उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर महिला की हत्या का आरोप है। मृतका स्वास्थ्य विभाग में आशा बहू के पद पर तैनात थी।

कस्बा निवासी मनोज कुमार सविता की पत्नी सोनी (35) पिछले दिनों तबियत बिगड़ गई। बताते है किसी बात को लेकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे आनन फानन में कानपुर के हैलत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पति मनोज व देवर सरोज उसके शव को लेकर गांव आ गए और बुधवार दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी बीच एएसपी राजेश सक्सेना के फोन पर किसी ने खुद को उसका पिता बताते हुए सूचना दी कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। एएसपी के निर्देश पर अयाना पुलिस ने मौके पर जाकर पति व देवर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


वहीं एएसपी राजेश कुमार का कहना है कि उनके पास सूचना आई थी। सुबह तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं अयाना कस्बे के लोगों में अन्य भी कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें