फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के नाम पत्र लिखा और दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर स्थित कंधेसी पचार रेलवे फाटक के निकट एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के नाम पत्र लिखने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस को किशोर के पास से प्रेम पत्र मिला है जिसमें उसे अपने शव को प्रेमिका के घर के सामने से घुमाकर ले जाने की बात लिखी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम हवेली भोजपुरा सरावा निवासी 17 वर्षीय अजय कुमार पुत्र गयाप्रसाद ने मंगलवार शाम करीब चार बजे कंधेसी पचार रेलवे फाटक के पास अप लाइन पर मालगाड़ी के सामने खड़े होकर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजय इस स्थान पर काफी देर तक घूमता रहा और जैसे ही मालगाड़ी आई तो वह रेल पटरी पर उसके सामने खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से एक प्रेम पत्र, आधार कार्ड, सेंट्रल बैंक का एटीएम कार्ड, लाल रंग की स्याही वाला पेन बरामद किया। इसी पेन से उसने प्रेम पत्र में लिखा कि मेरे शव को मेरी प्रेमिका के घर के सामने घुमाना। तब मेरे घर पर लाना ताकि प्रेमिका देख सके। इससे मेरी आत्मा को तसल्ली मिलेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- कंधेसी पचार रेलवे फाटके के पास मालगाड़ी के सामने कूदा
- प्रेम पत्र में लिखा कि मेरा शव प्रेमिका के घर के सामने से घुमाकर मेरे घर ले जाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें