फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पाली। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसकी तहरीर सीओ शाहाबाद ममता कुरील को दी है। सीओ के आदेश पर मैनपुरी, कानपुर नगर और कन्नौज जनपद के रहने वाले तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 15 मई को उसका विवाह मैनपुरी जनपद के थाना किसनी के ग्राम बर्रा निवासी विवेक कनौजिया से तय हुआ था। इसके बाद विवेक घर आने जाने लगा। इसी दौरान उसने युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। युवती का आरोप है कि अब विवेक शादी नहीं कर रहा है और दहेज की मांग कर रहा है। इस पर उसने विवेक पर दुष्कर्म का आरोप लगा उसके करीबी रिश्तेदार सर्वेंद्र कटियार निवासी ग्राम टिकवा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज और प्रकाश चंद्र कटियार निवासी बलरामनगर कोतवाली बिल्हौर जनपद कानपुर नगर के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ममता कुरील ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें