फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म में असफल होने पर मार डालने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक कालीन कारीगर से लूट का प्रयास किया गया। उसके पास रुपये नहीं मिले तो आरोपी उसे खाली पड़े प्लाट में घसीट ले गए और कुकर्म करने की कोशिश की। कालीन कारीगर के विरोध पर गमछे से गला दबाकर मार डालने की कोशिश की गई। इसी बीच उधर से निकले राहगीरो की आहट पाकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


शाहाबाद क्षेत्र निवासी एक युवक कालीन बुनाई के कारखाने में कारीगर है। 22 जुलाई को वह कारखाने से देर रात वापस अपने घर जा रहा था। पीड़ित के अनुसार खेड़ाबीबीजई से पहले स्थित बस्ती के पास उसे चार युवकों ने पीछे से आकर दबोच लिया। उसकी तलाशी ली, लेकिन महज 50 रुपये ही निकले तो उसको जमकर पीटा।

फिर पास ही खाली प्लाट में घसीट ले गए और कुकर्म करने का प्रयास किया। कारीगर के विरोध पर आरोपियों में से एक ने गमछे से उसका गला दबाकर मार डालने की कोशिश की। इसी बीच उधर से निकले राहगीरों की आहट पाकर आरोपी कारीगर को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने बताया कि 23 जुलाई को वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने शाहाबाद कोतवाली गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने बताया कि एक आरोपी को उसने पहचान लिया था। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में भी लिया था, लेकिन छोड़ दिया। बुधवार को पीड़ित ने एसपी विपिन कुमार मिश्र को घटना के बारे में अवगत कराया। एसपी ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। युवक का मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन


-लूटपाट में 50 रुपये ही मिलने पर कुकर्म के लिए खींच ले गए थे आरोपी
-एसपी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित का मेडिकल कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें