फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिहार बस्ती में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरसहायगंज (कन्नौज)। कस्बा सरायं प्रयाग स्थित गिहार बस्ती में बच्चों में क्रिकेट खेलने में विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पथराव से जीटी रोड पर आधा घंटा जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिस पर पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

कस्बा सरायं प्रयाग के गिहार बस्ती निवासी राजकुमार गिहार और कुलदीप गिहार के बच्चों में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया। थोड़ी देर में बड़े लोग आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडा और ईंट पत्थर चलने लगे। जीटी रोड पर वाहनों के पहिये थम गए, जिससे हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने राजकुमार, उसकी पत्नी बेबी, रिंकी पत्नी चमन, किसना पत्नी राजेंद्र, सत्तो पत्नी मोहर सिंह, नन्हे पत्नी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े में एक पक्ष के राजकुमार, शमा पत्नी इंद्रपाल और दूसरे पक्ष के हुकुम सिंह, कुंवर सिंह, कुलदीप घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद में चले लाठी-डंडे, पुलिस पर किया पथराव
जीटी रोड पर लगा जाम, आधा घंटा तक थमे रहे पहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें