कानपुर देहात में रसूलाबाद के लालू बाजार में शनिवार को भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा में भोगनीपुर के विधायक विनोद कुमार सिंह और उनके साथी संदीप सचान की जेब कट गई। शातिरों ने दोनों की जेब से एक लाख 21 हजार 500 रुपये पार कर लिए। विधायक ने रसूलाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भाजपा विधायक विनोद कुमार कटियार ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को जिले में आए थे। उनकी जनसभा में शरीक होने वह पुखरायां निवासी संदीप के साथ लालू बाजार रसूलाबाद आए थे। जनसभा समाप्त होने के बाद मंच से उतरते वक्त उनकी और संदीप से जेब शातिर ने काट ली।