फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मां की हत्या कर फरार हुआ बेटा, बहन ने भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी

Wed, 23 Oct 2019 01:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
मृतका (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के घिनहापुर गांव में मंगलवार की रात आठ बजे बांस के टोटे से सिर पर प्रहार कर बेटे ने मां की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी की छोटी बहन ने भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उसके मुताबिक भाई मानसिक रूप से कमजोर था।

विज्ञापन


मृतका सुभावती देवी(58) पत्नी शिवपूजन मेंहनगर के घिनहापुर गांव की रहने वाली थी। सुभावती तीन बेटी और तीन बेटों की मां थी। बड़ा बेटा जितेंद्र मानसिक रूप से कमजोर था। वह अक्सर लोगों के साथ मारपीट किया करता था। सुभावती के दूसरे बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि तीसरा खाड़ी देश में नौकरी करता है।

छोटी बेटी रीमा और बहू, सास-ससुर के साथ रह रही थी। जितेंद्र की शादी नहीं हुई थी। उसे लेकर मां-बाप परेशान रहा करते थे। मंगलवार की रात आठ बजे जितेंद्र ने किसी बात से नाराज होकर बांस के टोटे से अपनी मां के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुभावती जमीन पर गिरी और मौत हो गई। घटना के बाद जितेंद्र फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। केस नहीं दर्ज है। आरोपी बेटे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें