फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सात ठेकों से लाखों की शराब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद हुईं तो शराब पीने वालों ने चोरी करना शुरू कर दिया है। शहर की सात दुकानों से लाखों की शराब चोरी हो गई। आबकारी विभाग ने डीआईजी से दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया बिठूर के ईश्वरीगंज स्थित शराब ठेका से 14 पेटी, ककवन देसी शराब ठेके से 12 पेटी, बरीपाल घाटमपुर के ठेके से सात पेटी, नौबस्ता के राजीव विहार के ठेके से 22 पेटी, नवाबगंज व चकेरी के कोयला नगर के ठेके से 18-18 पेटी के अलावा एक अन्य दुकान से शराब चोरी हुई। आबकारी अधिकारी ने बताया कि करीब दस दुकानों में चोरी का प्रयास भी किया गया। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले में संबंधित थाना पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें