फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से नौ क्विंटल 52 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
crime - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के चपरघटा पुल के पास पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक कंटेनर से नौ क्विंटल 52 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर कंटेनर को कब्जे में लिया है। गांजा की अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ 40 लाख रुपये बताई गई है। कंटेनर के अंदर गांजा बोरियों में रखा मिला। नारकोटिक एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम का 10 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मूसानगर पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने मुगलरोड चपरघटा पुल के पास वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया था। जांच में फतेहपुर की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक को रोका गया। पुलिस के रोकने पर चालक ने कंटेनर खाली बताया। उसे खुलवा कर देखा गया तो उसमें आगे लगी चद्दर में पुलिस को आशंका हुई। कंटेनर में अंदर आगे की ओर एक चद्दर लगाकर बक्सा की तरह बना रखा गया था। जिसे देखने पर लगे कि कंटेनर की इतनी ही बॉडी है। चद्दर को खुलवाते ही गांजा तस्करी का राज खुल गया। कंटेनर में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से 31 बोरियों में पैकेट बने मिले। पकड़े गए लोगों में हरियाणा के मेेवात, थाना नूह के जैतलका गांव के जकरिया ने बताया कि उड़ीसा से हरियाणा गांजा लेकर जा रहा था। साथ में राजस्थान थाना सदर अलवर के ठेकडा के असलम भी है। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि नौ क्विंटल 52 किलो गांजा के साथ 4700 रुपये बरामद किए गए। दो आधार कार्ड, दो डीएल, दो एटीएम, दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांजा का अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम दो करोड़ 40 लाख बताया गया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से संपूर्ण जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें