फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के पुखरायां कसबे से लापता युवक की हत्यकर शव फेंका गया। युवक की फाइल फोटो सुरेश ? - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बे के आंबेडकर नगर से दो अक्तूबर को संदिग्ध हालात में लापता युवक का शव सोमवार की देरशाम जगदीशपुर गांव के पास सेंगुर नदी पुल के नीचे पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि बदमाशों ने नगदी और गहने लूटने के लिए हत्या की है। सात लोगों के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि युवक की पत्नी उन्नाव में महिला थाने में सिपाही है।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी युवक सुरेश उर्फ लाखन (35) शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसके भाई राज प्रताप सिंह ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई थी। सुरेश उर्फ लाखन घर के प्रथम तल में अकेला रहता था। जबकि उसका परिवार दूसरे तल में रहता था। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आने पर बीती शनिवार देररात आधा सैकड़ा लोग स्थानीय पुलिस चौकी पहुंच गए थे, इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई। पुलिस ने कस्बे के चार संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू की। पकड़े गए लोगों से मिले साक्ष्यों के आधार पर सोमवार की देरशाम जगदीशपुर गांव के पास सेंगुर नदी पुल के नीचे लाखन का शव बरामद कर लिया। शव को पत्थर बांधकर नदी में फेंका गया था। इधर, पिता की मौत के बाद बेटी वैष्णवी एवं पत्नी शैफाली एवं परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
मृतक की पत्नी शैफाली ने बताया कि सुभाष नगर निवासी प्रदुम्न गुप्त, त्रिवेदी मार्केट निवासी सत्यम सचान, रामस्वरुप नगर निवासी रिषभ, राजेंद्र नगर निवासी राघवेंद्र, गदाईखेड़ा निवासी दीपांशू उर्फ रिषू व अभिषेक उर्फ लकी, वार्ड नंबर-3 निवासी रोहित उर्फ योगेंद्र दोस्त थे। इनमें से प्रदुम्न, सत्यम, रिषभ, राघवेंद्र का अक्सर आना-जाना होता था। वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ तहरीर दर्ज की गई है। जिसमें प्रदुम्न, सत्यम, रिषभ, राघवेंद्र पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें