बरौर (कानपुर देहात)। भोगनीपुर के मोहम्मदपुर के मजरे भजनपुर निवासी किसान हाकिम सिंह के घर से चोरों ने शनिवार की रात नगदी व जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया।
हाकिम ने बताया कि बिजली न आने के चलते वह परिवार के साथ घर के बाहर सो गए थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवर व नगदी समेट कर फरार हो गए। रविवार सुबह नींद खुलने पर परिजनों को घटना का पता चला। गांव के बाहर एक खेत में खाली अटैची पड़ी मिली है। देवीपुर चौकी प्रभारी प्रशांत गौतम डॉग स्क्वाड के साथ मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।