फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के लाखों ती घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात चोरों ने एक होमगार्ड के घर से 2.60 लाख रुपये व जेवरों समेत लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद रविवार देर रात अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भंगा गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा होमगार्ड हैं। शनिवार रात वह जालौन कोतवाली में ड्यूटी पर थे। घर पर पत्नी निशा व मां कुंती देवी थीं। देर रात घर के पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 2.60 लाख रुपये, सोने के दो हार, 11 अंगूठी, आठ चूड़ी बृजबाला समेत लगभग छह लाख का सामान पार कर दिया। होमगार्ड की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
होमगार्ड ने बताया कि मटर बेचने से आए 2.60 लाख रुपये घर पर रखे थे। पिछले साल भाई की शादी हुई थी, उसका रखा जेवर चोर ले गए हैं। रविवार देर शाम तक चली जांच के बाद थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें