फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Crime: गला रेत कर युवक को मौत के घाट उतारा, नाले में मिला शव, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप

Tue, 27 Sep 2022 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जसवंतनगर के विलैयामठ के पास सोमवार देर रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव नाले में पड़ा मिला। रविवार शाम युवक के दो दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। जसवंतनगर के कैस्त गांव से रविवार शाम यतेंद्र उर्फ सीटू (25) को नगला कुआं गांव के अश्वनी कुमार और कालू बुलाकर अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन


सोमवार रात तक युवक के वापस न आने पर भाई रिंकू की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से युवक की गला रेत कर हत्या की गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। मृतक दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा गार्ड था और 13 सितम्बर को इटावा आया था। दो महीने पहले आरोपियों का सीटू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में वारदात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें