फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ व युवक के पास से मिले 1.30 लाख के नकली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। अचलगंज में रहने वाले सराफ व हड़हा निवासी युवक के पास से पुलिस ने 500-500 के नकली नोट बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने प्रतापगढ़ व इलाहाबाद से दो अन्य लोगों को उठाया है। आरोपियों ने खुद नकली नोट छापने की बात कही है। उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

अचलगंज निवासी सराफ की हड़हा में सोने, चांदी व बर्तन की दुकान है। सोमवार को पुलिस ने सराफ व हड़हा के एक अन्य युवक के पास से 500-500 के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार 1.30 लाख रुपये पुलिस को मिले हैं। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने प्रतापगढ़ व प्रयागराज जिले से दो अन्य युवकों को उठाया है। चर्चा है कि आरोपी लंबे समय से नकली नोट का कारोबार कर रहे हैं। आरोपियों में एक ने खुद नकली नोट छापने की बात भी स्वीकार की है। सीओ डीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर उनके नकली नोटो के कारोबार व गिरोह में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। खुफिया टीम को भी जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें