फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटक रहा था मां का शव और रो रहा था बच्चा

विज्ञापन
मनोहरपुर में रामनरेश के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। मनोहरपुर में एक विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलता पाया गया।
विज्ञापन

रामनरेश मौजूदा समय में दुबई में रहकर काम करते हैं। उनकी 28 वर्षीय पत्नी काजल अपने तीन वर्षीय बेटे उत्कर्ष के साथ घर में रहती थी। बुधवार सुबह से ही काजल का दरवाजा अंदर से बंद था। शाम को पड़ोसियों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर काजल को आवाज दी लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। फिर छत से घर के अंदर जाकर देखा तो काजल का शव कमरे में साड़ी के सहारे झूलता मिला। एसओ राघवन कुमार सिंह व बदरका चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे और काजल के मायके रायबरेली के मटहना गांव निवासी परिजनों को सूचना दी। काजल के पति रामनरेश मूलत: कानपुर के महाराजपुर थाने के अमौली गांव का निवासी है। यहां अपने मामा श्रीराम यादव के यहां रहता था और यहीं बस गया था।
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व इसकी शादी काजल के साथ हुई थी। तभी से विदेश में था। एक वर्ष पूर्व गांव आया था और अपना निजी मकान बनवाकर पत्नी व बच्चे को नए घर में व्यवस्थित करके फिर दुबई चला गया था। रामनरेश को फोन से घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें