फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूटी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर अच्छेपुर किरमिली मोड़ के पास लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा दोस्त व उसकी 10 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल पिता-पुत्री को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव डालखेड़ा निवासी सुखबीर (40), अपने दोस्त रमेश (45) व उसकी 10 वर्षीय बेटी शगुन के साथ स्कूटी से गांव के दीपू की बारात में शामिल होने अच्छेपुर किरमिली जा रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गांव अच्छेपुर किरमिली मोड़ के समीप लखनऊ की ओर से आ रहे लोडर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने सुखबीर को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी कांती उर्फ गुड्डी सहित परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें