फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का खुलासा न होने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। लगभग एक माह पूर्व नगर के मोहल्ला भट्टीपुरा निवासी युवक जावेद की हुई हत्या का अभी तक खुलासा न होने से इलाकाई लोगों में खासा आक्रोश है। जावेद हत्या कांड पुलिस के लिए पहेली बन चुका है। हत्या की घटना का खुलासा न हो पाने से नाराज परिजनों ने मोहल्लेवासियों के साथ रविवार को कोतवाली पहुंच गए व पुलिस का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने घटना में एक वर्दीधारी की संलिप्तता का भी संगीन आरोप लगाया है। कोतवाल मानिक चंद्र ने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का खुलासा करके वास्तविक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर के मोहल्ला भट्टीपुरा निवासी जावेद की 15 सितंबर की रात में हत्या कर दी थी व शव बरही बंबा के पास एक नहर में फेंक दिया गया था। उसकी मोटरसाइकिल भी हत्यारे शव के ऊपर फेंक गए थे। हत्या की रिपोर्ट पारिवारिकजनों की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला रेतने व सर पर चोट की बात सामने आई थी। घटनास्थल पर युवक का मोबाइल तो मिला था पर उससे सिम व मेमोरी कार्ड गायब था। एक माह गुजर जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। रविवार को मृतक के परिजन दर्जनों मोहल्ले के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिकचंद पटेल व अन्य पुलिस अफसरों से मिली। आक्रोशित लोगों ने जल्द हत्या का खुलासा करने की मांग की। मृतक की मां ने कोतवाली के एक सिपाही पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त सिपाही जुआ के अड्डों का संचालन करवाता था और उसके पुत्र से वसूली कराता था। कोतवाल मानिक चंद्र पटेल ने उपस्थित लोगों को धैर्य बधाते हुए कहा कि चार्ज ग्रहण करने के बाद कल से हत्याकांड के केस को लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सर्विलांस टीम, स्वाट टीम के अलावा पुलिस की टीमें अपने अपने स्तर से जुटी हुई हैं। भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही वास्तविक अभियुक्त जेल की सलाखों में पहुंचा दिए जायेंगे। कोतवाल के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें