फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई से लापता नर्सिंग छात्रा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में कंचन का हत्यारोपी आनंद किशोर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से नर्सिंग कोर्स की लापता छात्रा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले के पर्दाफाश का दावा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के खड़ेपुर गांव निवासी अनुपम की पत्नी कंचन (28) सैफई चिकित्सा विवि के पैरामेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कोर्स की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं।
कैंपस के हॉस्टल में रहने वाली कंचन 24 सितंबर को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थीं। दो दिन बाद पति ने सैफई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
एएसपी ओमवीर सिंह ने रविवार को मीडिया को बताया कि कंचन की 24 सितंबर को ही हत्या कर दी गई। इस मामले में सिविल लाइन क्षेत्र के नगला महाजीत निवासी आनंद पुत्र हाकिम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीआरडी जवान आनंद ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। बताया है कि पिता के प्रबंधन वाले नगला महाजीत स्थित द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज से कंचन ने 2011 से 2104 तक पढ़ाई की थी। तभी से दोस्ती हो गई थी।
24 सितंबर को वह वैन से कंचन को कॉलेज से आगरा के बाहर एक मंदिर में ले गया था। लौटते समय आपसी कहासुनी में विवाद होने पर वैन में ही चाकू मारकर कंचन की हत्या कर दी थी। चाकू और शव जसवंतनगर थाना क्षेत्र में भितौरा नहर में फेंक दिया था।
छात्रा का मोबाइल फोन तोड़कर जगसौरा बंबा के पास फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक आनंद ने हत्या की वजह कंचन की ओर से बड़ी रकम की मांग करना बताई है। उसका कहना है कि पत्नी के नाम पांच-छह लाख से जमीन खरीदने की जानकारी होने पर कंचन भी उससे रकम मांगने लगी। मांग पूरी न होने पर ब्लैकमेल करने की धमकी देने लगी।
एएसपी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने खून से सना अपना तौलिया और शर्ट जला दी थी। आनंद की निशानदेही पर मोबाइल फोन, जला तौलिया, शर्ट, पैंट और हत्या में प्रयुक्त वैन बरामद कर ली गई है। खुलासा करने पर सैफई एसओ चंद्रदेव यादव और टीम को एसएसपी की ओर से 15 हजार रुपये इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें