फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल ने किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। कस्बे में एक किशोरी के साथ सिपाही ने दुष्कर्म किया। सिपाही आगरा में तैनात है। यहां छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि कस्बा निवासी सिपाही अंकित आगरा जनपद के बरहन थाने में तैनात है। वह छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। मंगलवार को सिपाही उसके घर में जबरन घुस गया। उस समय घर पर उसकी बेटी अकेली थी। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह घर पहुंची तो सिपाही धमकी देते हुए भाग गया। किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। मंगलपुर इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। फरार आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें