फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता व भाई पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। रविवार शाम किसान नेता व भाई पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने किसान नेता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बुझावा गांव के किसान नेता सुनील यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह अपने भाई अनिल यादव के साथ दुकान पर बैठा था। आरोप है कि तभी धारदार हथियार व तमंचे के साथ राजन यादव, गोविंद यादव, गोलू सिंह, जहान सिंह, अभिषेक यादव, चेतन यादव व वेदराम यादव ने दोनों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने किसान नेता व भाई के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी पीड़ित ने विधायक निर्मला संखवार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजन यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें