फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम का गैंग कर रहा टप्पेबाजी और लूट, जरा संभलकर रहिए अाप भी हाे सकते हैं शिकार

Wed, 16 May 2018 04:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
शहर में लोगों को तरह-तरह का झांसा देकर टप्पेबाजी करना वाला गैंग असम का है। गैंग ने यहां रहने वाले रिश्तेदारों और उनके करीबियों के घरों को अपना ठिकाना बना रखा है। पुलिस ने गैंग से जुड़े एक शख्स को सीटीएस से उठाया है। उससे गुप्त स्थान पर पुलिस पूछताछ कर उसके साथियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


शहर में सक्रिय टप्पेबाज कभी बेटे पर जान का संकट बताकर तो कभी कार के इंजन से डीजल रिसने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इतना ही नहीं टप्पेबाज खुद को पुलिसवाला बताकर चेकिंग के नाम पर मासूम लोगों को फंसा लेते हैं। इन घटनाआें पर अंकुश नहीं लगने से पुलिस की किरकिरी हो रही थी।

इधर कल्याणपुर पुलिस को भनक लगी कि सीटीएस में रहने वाले एक शातिर की ससुराल असम के पाठा पोखर में है। इसी के यहां   असम के राजू, शेखर, प्रेम और चंदन समेत कई शातिर ठहरते हैं। टप्पेबाज और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर असम चले जाते हैं। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि सीटीेएस में रहने वाले कुछ शातिर पकड़े जाने के डर से शहर में वारदात करने से बचते हैं।
विज्ञापन


ये लोग मुरादाबाद, दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश के जिलों में जाकर लूटपाट और टप्पेबाजी करते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टप्पेबाजों के गैंग से जुड़े एक शख्स को सीटीएस से उठाया गया है। पूछताछ में असम के टप्पेबाजों व लुटेरों के गैंग के बारे में सुराग मिला है। पुलिस को जल्द ही बड़ी कामयाबी हाथ लगने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें