फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरों से कूंचकर फूलमती मंदिर के पुजारी की हत्या

विज्ञापन
महेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। कस्बे के सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज स्थित फूलमती मंदिर के पुजारी का सिर नशे में धुत दो भाइयों ने पत्थरों से कूंच दिया। उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। पुजारी के भांजे ने गांव के दोनों सगे भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नवाबगंज निवासी महेंद्र यादव (55) अविवाहित थे और भांजे सुरेश के साथ रहते थे। छह वर्ष से वे फूलमती मंदिर में पुजारी थे। मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे महेंद्र मंदिर में थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने पत्थरों से महेंद्र का सिर कूंच दिया। जानकारी पर समाजसेवी अनिल गुप्ता उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। संडीला के निकट महेंद्र ने दम तोड़ दिया। भांजे सुरेश में थाने में गांव के बृजेश शर्मा और दिनेश शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। सांडी थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें