फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन मशीन में लगी आग, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। बिना एसएमएस (सुपर एस्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम) लगी कंबाइन मशीन से खेत में कटाई करते समय पुलिस ने पकड़ लिया। चालक से पूछताछ करने पर ग्रामीण हंगामा करने लगा। इसी बीच गाड़ी स्टार्ट करते समय स्पार्किंग से आग लग गई। इस पर ग्रामीणों ने सिपाहियों की वजह से मशीन में आग लगने की बात कहकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सहायल थानाक्षेत्र के बिचौली निवासी चरन सिंह के खेत पर सोमवार को एक कंबाइन मशीन धान की कटाई कर रही थी। इसी बीच थाने के तीन सिपाही वहां पहुंचे। बिना एसएमएस के कटाई होने पर चालक से पूछताछ की। वहीं ग्रामीण भड़क गए। पुलिस ने चालक से गाड़ी थाने लेकर चलने की बात कही। गाड़ी स्टार्ट करते समय शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने सिपाहियों की वजह से आग लगने की बात कही। सिपाहियों ने आग बुझाने का प्रयास कर इसकी जानकारी थाने में दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजकुमार ने खेत पर मौजूद ग्रामीणों से बात की और उन्हें शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना एसएमएस के मशीन से कटाई पर प्रतिबंध है। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। ग्रामीणों ने दबाव बनाया और हंगामा किया है। मशीन के चालक को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें