फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण, बेहोशी की हालत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसौल। रूमा स्थित एक होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले अनूप कुमार कुशवाहा का रविवार देर शाम अपहरण हो गया। इसकी सूचना अनूप ने अपने पिता अजय के मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी। फिर पिता को कॉल कर असलहे से लैस बदमाशों को अपने साथ उन्नाव की ओर ले जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण, सीओ व थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने सर्विलांस से उसकी लोकेशन निकाली तो वह रूमा इंडस्ट्रीयल एरिया की ही निकली। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने अनूप को फैक्ट्री से कुछ दूरी स्थित रेलवे लाइन के पास झाड़ियों से बेहोशी की हालत में बरामद कर किया। बाद में उसे हैलट में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि अनूप का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। कई बार सुसाइड का प्रयास कर चुका है। एसपी ग्रामीण डॉ बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामला संदिग्ध है पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें