घायल पुलिस व बदमाश अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में क्राइम ब्रांच की टीम और स्थानीय पुलिस को मंगलवार रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। यहां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया है।
इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंगर्गत कचौरा रोड पर लूट के इरादे से आए 50 हजार के इनामी बदमाश बॉबी यादव और उसके साथी अभिषेक को क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया।
मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से चली गोलियों से इनामी बदमाश, एक इंस्पेक्टर और सिपाही घायल हो गए। बदमाश के पास से लूट की एक बोलेरो गाड़ी के साथ एक रायफल और रिवाल्वर बरामद हुई है। मुठभेड़ में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।