फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को हाईटेक साइबर ठग जसराज के लैपटॉप में मिली अमेरिका के दो हजार लोगों के क्रेडिट कार्ड की डिटेल

Thu, 22 Jul 2021 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

अमेरिकी नागरिकों से ठगी के मामले में मास्टर माइंड जसराज से मिले दस्तावेजों को जब पुलिस ने खंगाला तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। उसके लैपटॉप में अमेरिका के दो हजार लोगों के क्रेडिट कार्ड की डिटेल मिली।
विज्ञापन
सरगना फैशन डिजाइनर जसराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी नागरिकों से ठगी के मुख्यआरोपी हाईटेक ठग जसराज सिंह के पास अमेरिका के 2 हजार लोगों के क्रेडिट कार्ड की डिटेल है। इन क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल वह शॉपिंग करने के साथ रकम ट्रांसफर करने में करता था।
विज्ञापन


इसका पूरा विवरण भी सीबीआई को भेजा गया है। इंटरपोल के जरिये अमेरिकी पुलिस को जानकारी साझा की जाएगी। कुछ ग्राहकों से क्राइम ब्रांच सीधे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। अगर उनके बयान ईमेल के जरिये मिल जाते हैं तो तफ्तीश जल्द आगे बढ़ सकेगी।

मास्टर माइंड जसराज से मिले दस्तावेजों को जब पुलिस ने खंगाला तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। उसके लैपटॉप में अमेरिका के दो हजार लोगों के क्रेडिट कार्ड की डिटेल मिली। इसमें क्रेडिट कार्ड धारक का नाम, कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी नंबर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जसराज के साथ एल थॉमस और उसकी पत्नी - फोटो : amar ujala
इतनी जानकारी से आसानी से क्रेडिट का कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक टूड एल थॉमस ने इसमें कुछ की जानकारी दी तो अन्य कार्डों की डिटेल जसराज व उसकी टीम ने खुद वहां के सिस्टम हैक कर चोरी किए हैं। कुल मिलाकर एक तरफ जहां वायरस भेजकर एंटी वायरस देने व रिफंड देने के नाम पर ठगी की जा रही थी तो दूसरी तरफ क्रेडिट कार्ड का डाटा चोरी कर ठगी को अंजाम दिया गया।

कई करोड़ का मिला ट्रांजेक्शन
सूत्रों के मुताबिक जसराज के 22 खाते भारत में हैं। जिसमें करोड़ों का ट्रांजेक्शन हुआ है जबकि विदेश में दो से अधिक खाते हैं। केवल क्रेडिट कार्ड से कई करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया है। एयर टिकट, गाड़ियों की खरीददारी, शॉपिंग के अलावा कॉल सेंटर का पेमेंट आदि क्रेडिट कार्ड से किया गया है। देश विदेश दोनों जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया।

इसलिए आसानी से इस्तेमाल करते थे क्रेडिट कार्ड
साइबर एक्सपर्ट राहुल मिश्रा ने बताया कि क्रेडिट कार्ड से जब पेमेंट करते हैं और उसमें विदेशी पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल किया जाता है तब ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें केवल कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और सीवीवी नंबर के साथ कार्ड धारक के नाम की जरूरत पड़ती है। इतनी डिटेल से क्रेडिट कार्ड से आसानी से पेमेंट हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें