फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान का रजबहा में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। टिसौली गांव के एक किसान का शव भंदेमऊ रजबहे में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। वह घर से खेत पर काम करने के लिए सुबह निकला था। शव की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के टिसौली गांव में शुक्रवार सुबह जगदीश (50) घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर बाद तक किसान के वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की। काफी तलाश के बाद उसका शव भंदेमऊ रजगहे में संदिग्ध हालात में मिला। जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन शव देख सन्न रह गए। पिता की मौत से बेटे संजय, राम कुमार, मनोज सल्लू आदि का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं पत्नी लौंगश्री गश खाकर गिर गईं। प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने घटना की जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें