कानपुर देहात। जिले में 73 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। हालांकि 89 होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल से सही होकर डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5302 हो गई है।
शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का ग्राफ पहले से घटा है। जबकि उससे ज्यादा मरीज ठीक होकर घर भेज दिए गए। जिले में निकले 73 नए मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट किया है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि जिले में फिलहाल 1124 एक्टिव केस है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
अब तक 62 लोग कोरोना की चपेट में आकर जान गवां चुके हैं। जिले में 338 जगहों पर होटस्पाट किया गया है। वहां लागतार प्रशासन की ओर से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कोविड अस्पतालों में 31 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
बच्ची समेत परिवार के चार सदस्य निकले पॉजिटिव
डेरापुर। शंकर नगर मोहल्ले में रहने वाले शिक्षक व उनकी साल की बच्ची सहित परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि काफी समय पहले इसी परिवार के दो लोग संक्रमित निकले थे। स्वास्थ्य टीम भेजकर सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सभी के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। नगर पंचायत के ईओ सुरेश कुमार ने बताया जानकारी के बाद मोहल्ले में सैनिटाइजेशन कराया गया है।