फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश लदे ट्रक ने पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। गोवंश लदे कंटेनर के चालक ने बुधवार को राजपुर पुलिस चौकी के सामने रोकने की कोशिश करने पर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। साथ ही कंटेनर लेकर भाग गया। पुलिस ने सट्टी थाने के पास रोकने के लिए मुगल रोड पर वाहन खड़े कराए। चालक वाहनों को भी टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। सट्टी एसओ ने सरकारी राइफल से चार राउंड हवाई फायरिंग कर तीन लोगों को पकड़ लिया। वह सभी औैरैया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि औरैया की तरफ से कंटेनर में गोवंश लदकर आ रहे हैं। पुलिस ने चौकी के सामने ट्रक रोकने की
कोशिश की तो चालक ने बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ दिया। सिपाही अजय कुमार व होमगार्ड संतोष को कुचलने की कोशिश की। कंटेनर को पकड़ने के लिए सट्टी पुलिस को सूचना दी गई। थाने के सामने मुगल रोड पर मैजिक, टेपों व ट्रैक्टर खड़ा कराकर सड़क जाम कर दी। कंटेनर चालक वाहनों को टक्कर मारते हुए भोगनीपुर की ओर भागने लगा। दो थानों की पुलिस ने पीछा किया तो रास्ते में कई वाहनों में टक्कर मार दी। जहांगीरपुर गांव के पास कंटेनर को धीमा कर चालक समेत तीन लोग कूद कर भागने लगे।
सट्टी एसओ कपिल दुबे ने राइफल से चार राउंड हवाई फायरिंग कर औरैया अजीतमल के बाबरपुर निवासी आसिफ, समीर व राशिद को पकड़ लिया। आसिफ कंटेनर चला रहा था। सभी को पुलिस राजपुर थाने ले गई। कंटेनर में 25 सांड़ मिले। उन्हें सिकंदरा के गुरदही गोशाला भेजा गया है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गोवंश राजस्थान के भरतपुर से बिहार ले जाए जा रहे थे। राजपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों का आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीनों पर दर्ज हुई जानलेवा हमले की रिपोर्ट
गोवंश लदे कंटेनर चालक ने पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में कंटेनर भगाया। रास्ते में भोगनीपुर के कासिम की कार में टक्कर मार दी। उन्हें मामूली चोर्टें आइं। कार में उनकी पत्नी, बच्चे भी सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए। जहांगीरपुर के नसीम हुसैन की मैजिक में टक्कर मार दी। इनके पैर में चोट आई है। अफसरिया के हरीशंकर के टेपों में टक्कर मारी, कंटेनर में टेंपो फंसकर 500 मीटर घसिटता चला गया। गनीमत थी कि टेंपो में सवारियां नहीं थीं। चालक को मामूली चोटें आई हैं। तीनों लोगों ने अलग-अलग तहरीर देकर कंटेनर चालक समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें