फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मरीजों से अधिक शुल्क वसूला तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के कारण उपचार की सुविधाओं को बढ़ाने पर काफी जोर दिया जा रहा है। कोविड मरीजों के लिए शासन से इलाज की दरें निर्धारित होने के बावजूद जिले में पालन होता नहीं दिखाई रहा।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल मौके का फायदा उठाकर मरीजों से मनमाने रुपये वसूल रहे। हालात यह है कि प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज का रेट बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। कोविड संक्रमित के निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद लूटखसोट की जा रही है। यदि मरीज की मौत हो जाती तो बिल न जमा करने पर शव तक नहीं दिया जाता। इसी तरह के दो मामले अकबरपुर के माती रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भी देखने को मिले। वहां मरीज की मौत के बाद लाखों का बिल जमा न करने पर शव देने से इनकार कर दिया गया। बाद में हंगामे व पुलिस हस्तक्षेप पर प्राइवेट अस्पताल संचालक ने शव परिजनों के हवाले किया। ऐसे प्राइवेट अस्पतालों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी शुरू की गई है। सीएमओ ने सभी प्राइवेट अस्पताल संचालकों को शासन से निर्धारित शुल्क के अनुसार कोविड मरीजों का इलाज करने के निर्देश जारी किए हैं। पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्राइवेट अस्पतालों में कोविड संक्रमित मरीज का इलाज करने संबंधी शासन से शुल्क निर्धारित किया गया है। संचालकों को निर्देशित किया जा रहा कि वह इलाज का रेट बोर्ड बाहर ही लगाएं। इसका औचक निरीक्षण किया जाएगा। आदेश का पालन व शुल्क बोर्ड न लगा पाए जाने पर संबंधित प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ राजेश कटियार सीएमओ
विज्ञापन

निजी अस्पताल में कोविड मरीजों से यह शुल्क लेंगे
कानपुर देहात। कोविड मरीजों से इलाज के लिए लिया जाने शुल्क अस्पतालों की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फार हास्पिटल एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर एनएबीएच से प्रमाणित अस्पतालों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है, और जो अस्पताल इससे प्रमाणित नहीं हैं उनके लिए अलग शुल्क तय है। जिले में कोई भी प्राइवेट अस्पताल एनएबीएच से प्रमाणित नहीं है। प्राइवेट अस्पताल कोविड मरीज को आइसोलेशन बेड मेें भर्ती करने पर 4800 रुपये, बिना वेंटिलेटर आक्सीजन बेड पर 7,800 रुपये व वेंटिलेटर युक्त बेड पर 9,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क ले सकेंगे।
कोरोना मरीजों के इलाज को चार प्राइवेट अस्पताल चिह्नित
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए चार प्राइवेट अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों का इलाज करने के लिए चिह्नित अकबरपुर स्थित अनंतराज अस्पताल, नबीपुर स्थित गौरी हास्पिटल व पुखरायां स्थित वीपीएन अस्पताल में चार-चार वेंटिलेटर युक्त बेड हैं। रनियां स्थित राजावत हॉस्पिटल में तीन वेंटिलेटर बेड उपलब्ध हैं। सिर्फ चार अस्पतालों को कोविड मरीजों का का उपचार करने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें