फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दौरान मारपीट में 27 नामजद 50 अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/डेरापुर। मुंगीसापुर गांव में सोमवार की रात मतदान के दौरान हुई मारपीट के मामले में 27 नामजद 50 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ करेंगे। आरोपियों पर देश विरोधी नारे लगाए जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

सोमवार को मुंगीसापुर के प्राथमिक विद्यालय में मतदान चल रहा था। प्रधान पद के एक प्रत्याशी का आरोप है कि वह साथियों के साथ मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो वहां एक अन्य प्रत्याशी मोहम्मद अनवार अपने साथी आरिफ, रिजवान, इमरान, मोहम्मद सलमान, सादाब, मुन्ना, कल्लू, अजमेरी, चांद, छोटू, साजिद, जाहिद, शरीफ, लाल मोहम्मद, इकबाल, यूसुफ सेठ, बबलू, फरियाद, अनीस मंसूरी, पप्पू सिद्दिकी, सब्बीर, आसिफ, सरताज, पप्पू, इमामुद्दीन राजा व 50 अज्ञात लोग फर्जी वोट डाल रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि बूथ पर मौजूद बहन को बुरी नियत से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। बाद में कपड़े फाड़ दिए। जब गांव के रामस्वरूप संखवार बहन को बचाने पहुंचा तो गाली-गलौज कर भगा दिया। सोने की चेन लूट ली। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने देश विरोधी नारे लगाए। पीड़ित पक्ष भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार के साथ मंगलवार को डीएम दफ्तर पहुंचा।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दोबारा मतदान कराने व आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट, कोविड नियमों का उल्लंघन सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ डेरापुर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें