फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
भाल गांव में महिला की मौत के बावत जांच करती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के भाल गांव में घर के अंदर कमरे में चारपाई का एक महिला का रविवार को शव मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दमाद और ससुर पर जहर खिलाकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रविवार को राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव के रहने वाले सुनील सिंह की पत्नी वन देवी (30) का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। महिला की दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसका एकलौता बेटा दीपांशु सात साल का है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने जांच पड़ताल शुरू की। मृतका के पति सुनील सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देरशाम पत्नी से मामूली झगड़ा हो गया था। पत्नी ने गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए रखी जाने वाली सल्फास की गोलियां खा ली थी। हालात बिगड़ने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गया था। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
अनहोनी की जानकारी पाकर जालौन के महेवा गांव के रहने वाले मृतका के पिता रणधीर सिंह, मां कुसमा देवी पहुंचे और बेटी के शव पर रोने बिलखने लगे। रणधीर सिंह ने दमाद सुनील सिंह व उसके पिता अजय सिंह पर जहर देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें