फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ बेड का आक्सीजन युक्त कोविड अस्पताल बनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम ने केंद्रीय विद्यालय में आक्सीजन युक्त दो सौ बेड तैयार करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। सौ बेड सोमवार तक तैयार कर दिए जाएंगे। जबकि सौ बेड दो दिन के भीतर तैयार करने के निर्देश स्वास्थ्य अफसरों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय विद्यालय में दो सौ बेड का कोविड अस्पताल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में वेंटीलेटर युक्त 18 बेड क्रियाशील हैं। वहां 35 बेड किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। सुविधायुक्त प्राइवेट अस्पतालों को जरूरत पड़ने पर कोविड मरीजों के लिए अधिगृहीत किया जाएगा। बताया कि शासन की ओर से राहत आपदा निधि से दो करोड़ का बजट कोविड-19 के लिए जारी किया गया है। ओपीडी बंद होने से मुक्त हुए डॉक्टरों को कोविड प्रबंधन में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें