फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से आठ लाख का स्लोप ऑयल चोरी

विज्ञापन
जैनपुर में इसी टैंकर से चोरी हुआ स्लोप ऑयल। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर में सोमवार की रात हाईवे किनारे खड़े टैंकर के ढक्कन का लॉक तोड़कर चोर करीब आठ लाख का स्लोप ऑयल (पेंट बनाने में प्रयोग होने वाला पेट्रोलियम तेल) पार कर ले गए। घटना की जानकारी पर टैंकर चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के पट्टी के वार्ड नंबर नौ के रहने वाले चालक मोहम्मद सईद मुंबई स्थित रिलायंस फैक्टरी से स्लोप ऑयल लदा ट्रैंकर लेकर 28 मार्च की रात जैनपुर पहुंचा था। जैनपुर की कंसाई नेरोलक फैक्टरी में तेल उतारा जाना था। होली का अवकाश होने की वजह से फैक्टरी में तेल खाली नहीं हो सका। चालक ने कानपुर लेन पर एक ढाबे के पास टैंकर खड़ा कर दिया था। वह प्रतापगढ़ चला गया। रात में चोरों ने टैंकर के ऊपर के ढक्कन का लॉक तोड़कर करीब आधा तेल चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह ढाबा संचालक ने टैंकर में प्लास्टिक का लंबा पाइप लगा और टैंकर के पास तेल बिखरा देखा। ढाबा संचालक से मिली जानकारी पर चालक मौके पर पहुंचा। पुलिस को तहरीर दी। चालक ने पुलिस को बताया कि करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें