फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक पुल से नीचे नदी में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। मुगलरोड पर चपरघटा पुल पर से एक बाइक अंनियत्रित होकर नदी में जा गिरी। बाइक सवार बुजुर्ग व युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

कानपुर घाटमपुर क्षेत्र धरमंदपुर के रोहित उर्फ सोनू (25) गांव के ही वृद्ध कल्लू (60) के साथ बाइक से सोमवार शाम भोगनीपुर क्षेत्र के पिपरी गांव जा रहे थे। मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगलरोड पर चपरघटा सेंगुर नदी के पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर नदी किनारे जा किरी। बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पुखरायां पहुंचाया। डॉक्टर राजवीर सिंह ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद कल्लू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले से कल्लू की भी मौत हो गई। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय लोग पुल से गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि बाइक इतनी तेज थी कि उछलने पर हवा में लहराकर पुल की रेलिंग पार कर गई। उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक रोहित के पिता गंगाप्रसाद बिलखते रहे। होली खुशियां मातम में बदल गई। रोहित की पत्नी रुबी, पुत्री पांच जाह्नवी पांच व तीन वर्षीय मानवी, पुत्र एक वर्षीय हर्ष है। जबकि कल्लू की पत्नी रामश्री, पुुत्र जयहिंद व श्रीपाल हैं। परिजन सभी किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें