पुलिस गिरफ्त में आरोपी अकरम अली।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कोतवाली क्षेत्र के भीखदेव गांव में पुलिस पर हमला करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रसूलाबाद के कानपुर रोड पर स्थित कहिंजरी विद्युत उपकेंद्र के पास संदिग्ध एक युवक दिखा। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसने नाम भीखदेव का रहने वाला अकरम अली पुत्र रफीक बताया। कपड़ों में छिपाया गया 315 बोर का तमंचा व तीन कारतूस मिले।
सीओ परशुराम सिंह ने बताया कि 20 मार्च की रात पुलिस टीम पर हमला कर पिस्टल, कारतूस व मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी नामजद है। शस्त्र अधिनियम में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा शीलेश यादव ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।