फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र में बिजली कर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली उपकेंद्र के समाधान कैंप में बकाया बिल जमा कराने पहुंचे युवक व दो अज्ञात युवकों ने शनिवार की दोपहर मैथा उपकेंद्र के नोडल बिजली कर्मी (टीजी-टू) को पीट दिया। मारपीट में कर्मी लहूलुहान हो गए। शिवली कोतवाली पुलिस ने कनेक्शन धारक महिला, उसके बेटे व अज्ञात पर एससी/एसटी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

बिजली के बकाया बिल की एक मुश्त समाधान योजना में कैंप लगाए जा रहे हैं। शनिवार को शिवली उपकेंद्र में कैंप लगा था। बकायेदारी में काटे गए बरईझाल की रहने वाली सुनीता का कनेक्शन बहाल कराने के लिए उनका बेटा रजत अवस्थी दो साथियों के साथ पहुंचा था। काटे गए कनेक्शन के लिए छह सौ रुपये शुल्क मांगने पर रजत की बिजली कर्मी (टीजी-टू) रमाकांत से कहासुनी हो गई। उसने साथियों संग मिलकर बिजली कर्मी पीट दिया।
लहूलुहान हुए रमाकांत को शिवली उपकेंद्र के जेई अवधेश सिंह व अन्य ने किसी तरह से बचाया। हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कनेक्शन धारक बरईझाल गांव की रहने वाली सुनीता अवस्थी, उसके बेटे रजत अवस्थी व अज्ञात पर मारपीट, धमकी, सरकारी काम में बांधा व एससीएसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच सीओ करेंगे। इधर विद्युत कर्मियों में मैथा उपकेंद्र के नोडल व संगठन के जिलाध्यक्ष टीजी-टू से मारपीट की घटना की निंदा की है। संगठन के नीरज तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें