संदलपुर (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी सोलह वर्षीय पुत्री रात में घर के ऊपर बने कमरे में सो रही थी। लघुशंका के लिए रात में कमरे से बाहर निकली। इसी दौरान गांव का उदय प्रताप पीछे से कमरे के में घुस गया। वह सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचा था। आरोप लगाया कि पुत्री के कमरे मेें पहुंचने पर युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म किया। पुत्री के चिल्लाने पर आरोपी भागने लगा। इसी दौरान उसने पहुंचकर युवक को पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का-मुक्की करते हुए भाग निकला। प्रभारी थानाध्यक्ष मंगलपुर राजेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। संवाद